बीकापुर - अयोध्या

सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता में 300 छात्रों ने किया प्रतिभाग।

सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता में 300 छात्रों ने किया प्रतिभाग।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता बीकापुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई। आयोजित 6 प्रतियोगिता में 72 विद्यालयों के लगभग 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

पेंटिग प्रतियोगिता में कोमल यादव प्रथम, खुशी द्वितीय, आरती तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में कोमल सोनी प्रथम, आशीष द्वितीय, सुप्रिया तृतीय स्थान पर, भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी चौरसिया प्रथम, सुरजीत द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। काव्य पाठ में दीपिका पाण्डेय प्रथम, श्रद्धा पाण्डेय द्वितीय, अल्फिया तृतीय स्थान पर रहीं।

संसद गठन प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बीकापुर प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरे बाजार द्वितीय, तथा माध्यमिक विद्यालय भावापुर तृतीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालय बीकापुर प्रथम स्थान पर, पू.वि. चौरे बाजार दूसरे तथा म.वि. दशरथपुर तीसरे स्थान पर रहा।

इस दौरान अयोध्या के सांसद श्रीलल्लू सिंह ने कहा कि हर छात्र किसी न किसी प्रतिभा का धनी होता है। उसमें निखार लाने की आवश्यकता है। सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता से प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर मंच प्रदान मिल रहा है। प्रतियोगिता से प्रतिभा में निखार आता है। तथा और बेहतर करने का भाव जागृत होता है। जो छात्र-छात्रांओं को सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर करता है।

इस  दौरान ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव, सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता अयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश तिवारी उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago