
सुल्तानपुर जिले कुड़वार थाना क्षेत्र में घर से विद्यालय पढ़ने जाते समय छात्रा से अश्लीलता करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी लड़की कुड़वार कस्बे में एक विद्यालय की छात्रा है। उसके स्कूल आते जाते समय रास्ते मे पूरेरामभद्र गांव के निवासी रूपेश यादव व सरपतहिया प्रतापपुर निवासी कृष्ण प्रजापति अश्लील हरकत किया करते थे, जिसकी शिकायत उसके द्वारा उनके परिवार वालों से की गई तो उक्त लोगों द्वारा उससे छेड़खानी करते हुए मारपीट की गई। मारपीट में छात्रा के सिर में चोट आई है।
पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी सहित मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूटयूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More
दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More
दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More
कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More