
अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों मैं राशन कोटेदारों द्वारा राशन वितरण के लिए कार्ड धारक उपभोक्ताओं से डिजिटल अंगूठा लगवा लिया जाता है। लेकिन राशन देने के लिए कई कई दिनों तक चक्कर लगवाया जाता है।डिजिटल माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के परोमा गांव में खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को लेकर राशन ठेकेदार की कार्यशैली को लेकर कई ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
परोमा ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि सरकारी राशन कोटे पर राशन के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। ग्राम पंचायत के मच्छु का पुरवा गांव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें समय पर राशन नहीं मिल पाता है। कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है।
प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उनसे भी शिकायत की है। कई लोग समय पर राशन न मिलने के चलते मजबूरी बस पड़ोस के दूसरे कोटेदार से राशन लेते हैं शनिवार को एडीओ पंचायत अजय तिवारी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के लिए जब परोमा गांव पहुंचे तो गांव की महिलाओं द्वारा समय पर राशन न मिलने की शिकायत भी की गई। एडीओ पंचायत अजय तिवारी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक को अवगत कराया जाएगा।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More