लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी के फैजाबाद लोकसभा सीट पर 7 बार रहा है कांग्रेस का कब्जा

सुरेन्द्र सिंह
अयोध्या
देश की आजादी के बाद से अब तक फैजाबाद लोकसभा सीट पर सर्वाधिक कब्जा कांग्रेस पार्टी का रहा है। कांग्रेस ने इस सीट पर सात बार जीत दर्ज की है जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी ने चार बार इस सीट पर अपना कब्जा किया है। वर्तमान में भी भारतीय जनता पार्टी के सांसद लल्लू सिंह फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व संसद में कर रहे हैं। हालांकि अब तक हुए चुनाव में जिले की राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित करने वाले प्रख्यात नेता स्व.मित्रसेन यादव ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी से तीन बार चुनाव जीतकर लोकसभा में फैजाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि एक बार इस सीट पर लोकदल को भी विजय श्री प्राप्त हो चुकी है।
▪  फैजाबाद (अब अयोध्या जनपद) की लोकसभा सीट पर पहली बार वर्ष 1957 में चुनाव हुए। राजनीतिक इतिहास के आईने में देखने से स्पष्ट है कि वर्ष 1957 के पहले लोकसभा चुनाव से लेकर 2014 के चुनाव के बीच कांग्रेस ने सात बार इस सीट पर कब्जा किया है। फैजाबाद सीट पर कांग्रेस से डॉ.निर्मल खत्री दो बार, भाजपा से विनय कटियार तीन बार सांसद निर्वाचित हुए। जबकि स्व.मित्रसेन यादव भाकपा, सपा व बसपा से अलग-अलग चुनाव लड़कर तीन बार सांसद चुने गये।
▪ वर्ष 1957 में पहली बार इस सीट पर हुए लोकसभा चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजाराम मिश्र लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। उसके बाद 1962 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के ब्रिजबासी लाल ने जीत हासिल की थी। जबकि 1967 और 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के रामकृष्ण सिन्हा लगातार दो बार सांसद रहे हैं। 25 जून 1975 की आधी रात में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया था। यह आपातकाल से 21 मार्च 1977 तक प्रभावी रहा।
इसके बाद देश में कांग्रेस के खिलाफ उभरे असंतोष के बीच वर्ष 1977 में लोकसभा चुनाव पर भी दिखा। 1977 में हुए फैजाबाद सभा सीट पर चुनाव में कांग्रेस की जीत का सिलसिला टूट गया और लोकदल के अनन्तराम जायसवाल लोकसभा सदस्य निर्वाचन हुए।
हालांकि 1980 में हुए मध्यावधि चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में हवा चली। वर्ष 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के जयराम वर्मा ने विजय श्री हासिल की। इसके बाद 1984 में प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस के पक्ष में चली हवा के बीच हुए लोकसभा सामान्य चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से डॉ.निर्मल खत्री ने बड़ी कामयाबी हासिल की। लेकिन वर्ष 1989 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से स्व.मित्रसेन यादव ने कांग्रेस को पटकनी देते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बने माहौल के बीच वर्ष 1991 और वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विनय कटियार लगातार चुनाव जीतते रहे।
हालांकि वर्ष 1998 में एक बार भाजपा को पटकनी देते हुए जिले के चर्चित राजनीतिज्ञ स्व.मित्रसेन यादव ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़कर यह सीट भाजपा से छीन ली। लेकिन वर्ष 1999 में एक बार फिर भाजपा के विनय कटियार ने विजय श्री हासिल की। हालांकि 2004 में मित्रसेन यादव एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी से जीत कर सांसद चुने गये।
वर्ष 2009 में कांग्रेस के डॉ.निर्मल खत्री ने जीत हासिल की। जबकि 16वीं लोकसभा के सामान्य चुनाव में पुन: फैजाबाद सीट भाजपा के कब्जे में आ गयी।
▪ वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में भाजपा के लल्लू सिंह ने सपा के स्व.मित्रसेन यादव को करारी शिकस्त देकर इस सीट पर कब्जा कर लिया। वर्ष 2014 में भाजपा के लल्लू सिंह को चार लाख 91 हजार 761 मत मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे सपा के स्व.मित्रसेन यादव को दो लाख आठ हजार 986 मत प्राप्त हुए थे। जबकि बसपा के प्रत्याशी रहे जितेन्द्र सिंह बबलू को एक लाख 41 हजार 827 मत पाकर तीसरे और कांग्रेस पार्टी के डॉ.निर्मल खत्री एक लाख 29 हजार 917 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago