मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से मायूस होकर लौटे 5 जोड़े, मंच पर फेरे तो ले लिया लेकिन नही मिला योजना का कोई लाभ

IMG 20190310 WA0007 - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से मायूस होकर लौटे 5 जोड़े, मंच पर फेरे तो ले लिया लेकिन नही मिला योजना का कोई लाभरुदौली-अयोध्या।

  • खंडविकास रुदौली में रुदौली डाक बंगले पर बुधवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 59 वर-वधुएं फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गए लेकिन कुल 54 जोड़ों को ही मुख्यमंत्री सामूहिक योजना का लाभ मिल पाया बाकी इस योजना के लाभ से वंचित रह गए और परिवार के साथ 5 जोड़ों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
  • उधर रुदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम की विधायक समेत अफसरों ने खूब सराहना की। बोले, आज के युग में भी कुछ लोग लोकलाज से डरते हैं, जबकि शहरों में सामूहिक विवाह का अलग ही महत्व है।
  • रूदौली डाक बंगले पर लक्ष्य से अधिक जिन लोगों ने सामूहिक मंच पर अपनी बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने का काम किया है यह प्रधान रामप्रेस यादव की जागरूकता के प्रति की गई मेहनत का नतीजा है।
  • बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में रुदौली व मवई ब्लॉक की कुल 54 गरीब क्याओं को मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के मंच पर समारोह पूर्वक शादी संपन्न कराई गई जिसमे लक्ष्य से अधिक 59 जोड़े पहुंच गये।
  • जिन लोगों को‌ मंच पर बुलाकर शादी कराई गई। इसमें से 5 जोड़ों को न सामान मिल‌ सका और न ही उनके खाते पर शेष धनराशि पहुंचेगी। मायूस होकर वे जोड़े वापस लौट गए।
  • जिनका नाम‌ प्रशासन के पास हफ्तेभर पहले बनी सूची में है। इस बावत डीसी‌ मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि प्रयास किया जाएगा, यदि बजट मिला तो वंचित रह गए जोड़ों को भी योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

रिपोर्ट-शिवशंकर वर्मा
रुदौली - अयोध्या

 

Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago