आचार् संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटवाई सभी राजनीतिक दलों की होर्डिंग

PicsArt 03 11 08.01.31 - आचार् संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटवाई सभी राजनीतिक दलों की होर्डिंग

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट-अयोध्या

रुदौली अयोध्या

  • आदर्श चुनाव आयोग के आदर्श आचार संहिता लागू होने के ऐलान के बाद ही विधान सभा क्षेत्र रूदौली में प्रशासन ने कड़ाई से पालन कराते हुए सभी राजनीतिक दलों के बोर्ड,होर्डिंग बैनर आदि हटवाना शुरू कर दिया है।
  • जानकारी के करने पर एसडीएम रुदौली ज्योति सिंह, सीओ रुदौली डाक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव,रुदौली कोतवाल विश्वनाथ यादव ने लोकसभा 2019 चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही इन अधिकारियों ने बड़ी तत्प्रता के साथ आचार संहिता का कड़ाई से पालन करते हुए सभी राजनितिक दलो के बोर्ड,होर्डिंग बैनरों आदि को हटवाना शुरू किया।
  • भेलसर,रुदौली,आजादनगर,पौशाला,रसूलाबाद,अमानीगंज रोड सहित तमाम स्थानों पर लगे सभी राजनीतिक दलों के बोर्ड,होर्डिंग हटवाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी जुट गए।एसडीएम ज्योति सिंह ने कहा की तहसील क्षेत्र में सभी होर्डिंग,वैनर आदि हटाने के निर्देश दिए गए है।
  • कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया की सभी उपनिरीक्षक चौकी प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में होर्डिंग बैनर हटाने के लिए कह दिया गया है।इस मौके पर चौकी इंचार्ज किला,चौकी इंचार्ज नया गंज राम खिलाडी,नायब तहसीलदार पैग़ाम हैदर,राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,राम केवल यादव,लेखपाल शोभाराम यादव,सुभाष मिश्रा, बृजनाथ द्वेदी,विजय मिश्रा सहिंत तमाम राजस्व व् पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
  • एसडीएम ज्योति सिंह और सीओ डाक्टर धर्मेंद कुमार यादव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही समूचे क्षेत्र से होर्डिंग, बैनर और पोस्टर को हटाने का क्रम शुरू हो गया है पूरे क्षेत्र में कड़ाई से अचार संहिता का पालन कराया जायेगा और सरकारी प्रतिस्थानों सार्वजनिक स्थलों आदि जगहों से बैनर पोस्टर होर्डिंग हटाने का काम शुरू हो गया और यह क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे क्षेत्र से होर्डिंग बैनर पोस्टर आदि नहीं हटेगा।

 

Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

17 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

17 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

23 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago