
लावारिश होने के चलते उसका शव जिला अस्पताल के मोर्चरी में पड़ा है। जिला अस्पताल की ओर से मेमो के बावजूद पुलिस ने न तो मृतक के शिनाख्त की कवायद शुरू कराई और न ही शव को पोस्टमार्टम के लिए आधुनिक चीरघर भेजवाया। जिसके चलते जिला अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने के लिए रिमांडर पत्र भेजा है। 10 जुलाई को दोपहर बाद हाइवे पर कैंट थाना के सहादतगंज चौकी क्षेत्र स्थित वर्मा ढाबा के पास एक 35 वर्षीय युवक पड़ा मिला था। चौकी पुलिस के सिपाही विनोद की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट शिव बहादुर व ईएमटी नवनीत पांडेय ने उसे शाम को जिला अस्पताल पहुँचाया था तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृतक घोषित कर लावारिश के रूप में शव मोर्चरी में रखवाया था। और मेमो कोतवाली नगर को भेजवाया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया और शव मोर्चरी में ही पड़ा है।
पुलिस को लिखापढ़ी के बाद शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए आधुनिक चीरघर भेजवाना था। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए अनुस्मारक पत्र कोतवाली नगर को भेजा गया है।
पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More
चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More
40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More
12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More
ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More