
अयोध्या जिले के मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार के साथ अयोध्या मेला क्षेत्र में निरीक्षण कर चौकी नया घाट में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एस0पी0 यातायात सहित नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला के तैयारियों की समीक्षा की। अयोध्या में कांवरियों की संख्या को देखते हुये सभी संबंधित अधिकारीगण त्वरित गति से कार्य करते हुए आने वाले कांवरियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने दें। उन्होंने कहा कि घाटों पर पर्याप्त जल पुलिस तैनात किये जाय तथा बैरीकेटिंग मजबूती के साथ की जाय। कन्ट्रोल रूम के संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने कहा कि कांवरियों/श्रद्वालुओं की संख्या को देखते हुये सभी मठ-मंदिरों के साधु संतों से मंदिर को अतिरिक्त समय तक खोलने की अपील की जाय, जिससे कि अधिक से अधिक श्रद्वालु दर्शन कर सकें तथा मंदिर के आसपास की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसका भी ध्यान रखा जाय।
विद्युत आपूर्ति का संचालन सुचार रूप से हो। इसके उपरांत मण्डलायुक्त ने नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ धर्मपथ के किनारे जन सुविधाओं के लिए चयनित स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने धर्मपथ पर साकेत पेट्रोल के पास निर्मित सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था को देखा तथा नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता, तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More