
कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप, तीन उपकेंद्र के डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित ।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में गुरुवार को दर्शननगर स्थित 33 केवीए का तार तकपुरा गांव के पास टूट गया। जिससे सुबह से तीन उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्रों के करीब डेढ़ लाख घरों के लोग परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की।
दर्शननगर उपकेंद्र से जुड़े अमानीगंज, चौक और नियावां उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। तीन दिन पहले बूथ नम्बर चार के पास 33 केवीए की ही अंडरग्राउंड केबल कटने से 20 घंटे से अधिक आपूर्ति ठप रही थी, तो गुरुवार फिर को लाइन ब्रेक हो गई।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बरसात के बीच दर्शननगर से अमानीगंज आई 33 हजार की लाइन तकपुरा गांव के पास टूट गई। खेतों से होकर खुले में गुजरी लाइन टूटने से तीनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। लाइन मरम्मत के लिए गई बिजली कर्मियों की टीम बरसात के कारण एक घंटे मौके पर हाथ बांधे खड़ी रही ,उसके बाद काम शुरू हुआ।
गुरुवार को 33 हजार की लाइन टूटने से ठप आपूर्ति वाले क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। इन क्षेत्रों का अधिकतर इलाका रामपथ में आता है। वहां पहले से लोग जलापूर्ति का संकट झेल रहे हैं, ऐसे में बार – बार घंटों बिजली आपूर्ति का ठप होना कोढ़ में खाज जैसा हो गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More