सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

लंबी कतार में लगा रहा सीरियस पेशंट की हुई मौत।

लंबी कतार में लगा रहा सीरियस पेशेंट की हुई मौत।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है। टीबी के सीरियस पेशेंट को सिटी स्कैन के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, वो भी बिना एम्बुलेंस और ऑक्सीजन की। जहां सेंटर पर नंबर आने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत विकास यादव 28 वर्ष (पुत्र) दीपक यादव नगर कोतवाली के बढैयावीर मोहल्ले में रहता था। वो टीबी रोग से गंभीर रूप से ग्रस्त था। परिवार वालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां आज उसकी हालत सीरियस हुई। एकाएक उसकी सांस तेजी से फूलने लगी तो डॉक्टर ने उसे सिटी स्कैन लिखा। अस्पताल की ओर से सीरियस मरीज को एंबुलेंस और ऑक्सीजन की व्यवस्था तक नहीं दी गई।

प्राइवेट वाहन से परिवारीजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पर बने सिटी स्कैन सेंटर लेकर पहुंचे। जहां सीरियस मरीज को प्राथमिकता के तौर पर पहले अंदर भी नहीं लिया गया। परिवार वाले उसे कतार में लेकर खड़े थे कि अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। तत्काल सिटी स्कैन सेंटर के स्टॉफ ने युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

1 day ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

3 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

4 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago