राममंदिर परकोटा और 7 मंदिर इसी साल तैयार होंगे, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए शुरू होगा काम।

श्रीराममंदिर परकोटा और 7 मंदिर इसी साल तैयार होंगे, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए शुरू होगा काम।

अयोध्या।

अयोध्या में श्रीराममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उसका निर्माण काम फिर से शुरू करने की तैयारी है। दिसंबर 2024 तक राम मंदिर के दूसरे तल का निर्माण काम पूरा हो जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से एक लक्ष्य रखा गया है कि राम मंदिर का आठ एकड़ का परकोटा और सात मंदिर जो बाहर बनने हैं, इनके काम दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिए जाएंगे।

फिलहाल अभी कुबेर टीला पर जटायु की प्रतिमा की स्थापना के बाद इस टीले को सुरक्षित करने का काम चल रहा है। महर्षि वाल्मीकि, अगस्त, विश्वामित्र और वशिष्ठ के अलावा निषादराज, शबरी और सती अनुसुईया का मंदिर भी इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिन की बैठक शनिवार को समाप्त हुई। जिसमें तय हुआ कि अब मंदिर का निर्माण काम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द शुरू किया जाएगा। निर्माण काम के लिए बड़ी मशीनों को लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह काम शुरू हो जाएगा।

श्रीराममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, 22 जनवरी को भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। उसके बाद शेष बचे हुए काम को जल्द शुरू करना था। ग्राउंड फ्लोर तो तैयार है। अब राम मंदिर के प्रथम तल और द्वितीय तल का काम होना है। राजा राम का दरबार दूसरे तल पर होगा। परिक्रमा के लिए परकोटा और परिसर में निर्माण काम श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए किया जाएगा। 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago