सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

आप सांसद संजय सिंह का MP MLA कोर्ट में दर्ज हुआ बयान, 14 फरवरी को फिर सुल्तानपुर में होगी पेशी।

आप सांसद संजय सिंह का MP MLA कोर्ट में दर्ज हुआ बयान, 14 फरवरी को फिर सुल्तानपुर में होगी पेशी।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर 23 अक्टूबर 2008 को बसपा की नीतियों के खिलाफ सपा के डेरा डालो-घेरा डालो प्रदर्शन के बाद हुए मुकदमे में आरोपी आप सांसद संजय सिंह का बुधवार को MP/MLA कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने बयान लिख लिया। आपको बता दें कि उक्त मामले में 98 लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई थी। दौरान मुकदमा 16 मुलाजिमों का निधन हो चुका है, बाकी 82 लोगों पर मुकदमा चल रहा है। अब इस मुकदमे में 14 फरवरी को सुनवाई होगी।
दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली की तिहाड़ सेंट्रल जेल में निरुद्ध आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पुलिस बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लेकर दीवानी पहुंची। आप सासंद अपने अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह के साथ कोर्ट में पेश हुए। विशेष कोर्ट मजिस्ट्रेट योगेश यादव की अदालत में आप सासंद का बयान दर्ज किया गया। आप सासंद ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए रंजिशन दर्ज कराये गये मुकदमें में आरोपों से इंकार किया। इस दौरान सासंद के समर्थक कोर्ट के बाहर डटे रहे। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तारीख नियत की है ।
विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र के मुताबिक 23 अक्तूबर, 2008 को तत्कालीन बसपा सरकार के खिलाफ शहर के तिकोनिया पार्क में सपा ने घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया था। आरोप है कि सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, गौरीगंज के सपा विधायक राकेश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत कई सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने बयान दर्ज करने के लिए पिछले दिनों सांसद संजय सिंह को जेल से तलब किया था। वे इस समय दिल्ली में हुए शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं। कोर्ट मे बयान दर्ज होने के बाद कड़ी सुरक्षा में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago