रुदौली सर्किल मे क्षेत्राधिकारी डा. राजेश कुमार तिवारी का ट्रांसफर निरस्त करने की माॅग।

रुदौली/अयोध्या।
रुदौली सर्किल के तीनों थाने रुदौली,पटरंगा,मवई मे आपराधिक घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं जिन पर अंकुश लगा पाना तीनों थानों की पुलिस के लिए टेढी खीर साबित हो रही है।
अभी कुछ दिनों पूर्व नवीन सीओ डाक्टर राजेश तिवारी ने जब रुदौली सर्किल की कमान सम्हाली तो उनकी कार्यशैली बहुत ही प्रशंसनीय रही गरीब,कमजोर,असहाय,व्यक्ति को डाक्टर राजेश तिवारी के रुप मे एक उम्मीद की किरण दिखाई पडी थी की अब उसको न्याय आसानी से मिल जाएगा।
दर दर की ठोकरें नही खानी पडेगी। राजेश तिवारी की काम करने की शैली से तीनों थाने की जनता बेफ़िक्र हो गयी थी की अब अपराधियों व उनको संरक्षण देने वालों की खैर नही है पर विभाग के जिम्मेदारों ने डाक्टर राजेश तिवारी का ट्रांसफर कर जनता की भावनाओं को कुचल कर रख दिया है न्याय पाने की जो उम्मीद थी व चकनाचूर हो गयी आज जब तीनों थानों की जनता को जब थानों से न्याय नही मिलता है तो वह सर्किल अधिकारी के पास आती है पर अधिकांश देखा गया है की उनको यहाॅ से भी निराशा ही हाथ लगती रही है।*
*थक हार कर जनता को जिले के कप्तान के पास भाग कर जाना पडा है तभी उनको कुछ न्याय मिल पाया है।आखिर ऐसा कौन सा दबाव य ऐसी क्या मजबूरी थी जिम्मेदारों की जो चंद दिनों पहले आए तेज तर्रार पुलिस क्षेत्राधिकारी डाक्टर राजेश तिवारी का ट्रांसफर करना पडा।
खैर वजह कुछ भी हो रुदौली की जनता पुलिस विभाग के जिम्मेदारों के इस फैसले से काफी आहत है और पुलिस विभाग के उच्चस्थ पदों पर आसीन जिम्मेदारों से डाक्टर राजेश तिवारी के ट्रांसफर को निरस्त कर रुदौली मे पुनः स्थापित करने की माॅग कर रही है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

21 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

21 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago