अयोध्या डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, बताया प्रेम प्रसंग में हुई थी दोनों युवकों की हत्या

अयोध्या डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, बताया प्रेम प्रसंग में हुई थी दोनों युवकों की हत्या

अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ के दो युवकों के शव मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। गोसाईगंज में 10 लोगों ने मिलकर दोनों युवकों की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए पिकअप में लादकर हैदरगंज कस्बे के पास फेंका दिया था। हत्याएं आशनाई के चक्कर में हुई थीं। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अब भी फरार हैं। साथ ही हत्या में प्रयोग किए गए लाठी-डंडे व मृतकों की बाइक बरामद कर ली गई है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर ग्राम सभा के साहबगंज बाजार निवासी रवि कांत मोदनवाल (25) पुत्र रामकृष्ण का गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित एक परिवार की लड़की से प्रेम-संबंध था। उसी से मिलने के लिए रवि अपने दोस्त मनोज मोदनवाल (24) पुत्र स्वर्गीय भगवान दास के साथ बाइक से गोसाईगंज पहुंचा था। इस बात की जानकारी जब युवती के परिवारजनों को हुई तो गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में डंडे से पीट पीट कर दोनों युवकों की हत्या कर दी और शवों को छिपाने के लिए पिकअप में लादकर हैदरगंज कस्बे के बाहर ब्रह्म बाबा तिराहे के पास शव फेंक दिया था।
प्रतापगढ़ निवासी दोनों मृतकों के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग थी। हत्या में प्रयोग किया गया डंडा, पिकअप व मृतक का बैग भी बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान सूरज प्रकाश व उसका पुत्र संदीप मोदनवाल शिवपुरी कॉलोनी कटरा, शेरू उर्फ जगदेव सिंह अंकारीपुर पुरवा, दिलीप कुमार माझी ग्राम मीरापुर, विष्णु उर्फ छोटू कंधरपुर थाना आरजेबी के रूप में हुई।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

49 minutes ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 hours ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 hours ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago