
अयोध्या जनवरी माह में जब रामलला दिव्य, भव्य और चिरस्थायी भवन में विराजमान होंगे, तो समारोह की माला अनेक देशों के मनकों से सजेगी। रामजन्म भूमि पर अद्वितीय और स्मरणीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो आएंगे ही, विदेशी अतिथि भी सम्मिलित होंगे। अमेरिका, वियतनाम, मलेशिया, थाईलैंड, ट्रिनिडाड, टोबैगो, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिजी, रूस एवं नेपाल जैसे अनेक देशों से अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां रामलीला की परंपरा जीवंत और सनातन संस्कृति की जड़ें भी मजबूत हैं। प्रत्येक पंथ के प्रतिनिधि संतों की मौजूदगी होगी। पिछले दिनों रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा समिति की कई बैठक हुई, जिसमें विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करने पर चर्चा हुई। यह विचार भी हुआ कि समारोह में उन देशों के प्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रण भेजा जाए।
मंदिर निर्माण समिति से मिली जानकारी के अनुसार भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ आयोजन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबियों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाना है। इस पर फौरी तौर पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने बताया कि आयोजन के विभिन्न आयामों पर व्यापक चर्चा के साथ तैयारी आगे बढ़ रही है। परिसर में सात से दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था का लक्ष्य है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More