तारुन-अयोध्या

सगी बहनों के वीडियो को वायरल करने पर हुई कार्रवाई

सगी बहनों के वीडियो  को वायरल करने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र के पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों लोगों पर आरोप है कि दो सगी बहनों का वीडियो बनाकर वायरल किया था। एसएसपी के आदेश पर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। मामला पांच जुलाई का है। पुलिस अब दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि 5 जुलाई की शाम को अपनी दो पुत्रियों के साथ खेत से घर जा रही थी। रास्ते में अंडा खरीदने के लिए थाना क्षेत्र के एक दुकान पर रुकी। इसी दौरान दुकानदार शनी ने चुपके से दोनों बेटियों का मोबाइल में फोटो खींच लिया। आरोप है कि फोटो और वीडियो बना लिया। उसे अपने दोस्त शिवम को भेज दिया। आरोपियों ने फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बहनों की वायरल फोटो को उसके भाई ने मुंबई में देखा तो उन्होंने मोबाइल पर आरोपियों से बात किया। उन लोगों ने भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। 

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।  साथ ही दोनों आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

editor

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

3 minutes ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

5 minutes ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago