अयोध्या उत्तर प्रदेश

परिक्रमा मार्गो में हफ्ते के भीतर बैनामा व आरएण्डआर का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश।

परिक्रमा मार्गो में  हफ्ते के भीतर बैनामा व आरएण्डआर का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। मंडलायुक्त ने पंचकोसी, चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के चौडीकरण से प्रभावित सभी भूस्वामियों के रजिस्ट्री की प्रगति आदि सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त की तथा जिन बैनामो में समस्यायें आ रही थी उनके सम्बन्ध में एक-एक कर जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।उन्होंने कहा कि जिन जिन भूखंडों में विवाद की स्थिति है उनकी एक सूची बना ले और अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर आपसी सुलह समझौते के माध्यम से विवाद निस्तारण कराते हुए वास्तविक भूखंड स्वामियों से सहमति प्राप्त करते हुए कब्जा प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

मंडलायुक्त ने बैनामे एवम मुआवजा वितरण के उपरांत जनौरा सहित अन्य प्रमुख स्थानो पर कब्जा प्राप्ति की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, कि इसी सफ्ताह में सभी बैनामे एवम आर0एंड आर0 का वितरण सुनिश्चित कराते हुए। ध्वस्तीकरण हेतु जेसीबी की संख्या बढ़ाई जाय तथा निरंतर अंतराल पर जेसीबी के माद्यम से ध्वस्तीकरण वृहद स्तर पर किया जाय और इसके सम्बन्ध में प्रभावित दुकानदारो/भू स्वामियों को पूर्व की भांति विज्ञप्ति के माद्यम जागरूक भी करते रहे। इसके अतिरिक्त मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन रामपथ के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि रामपथ में जहां जहां पर जन सुविधाओं यथा शौचालयो,बस वे सहित अन्य सुविधाओ की स्थापना किया जाना है उसका कार्य तत्काल प्रारम्भ किया जाय। बैठक में उपस्थित जिलाधकारी नितीश कुमार ने कहा कि 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में चौराहों,मोड़ो और जिन स्थलों पर जनसुविधाओं हेतु अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता हो उन स्थलों पर इसी समय अतिरिक्त भूमि का क्रय कर लिया जाय जिससे कि बाद में कोई समस्या न उत्पन्न हो।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago