
राजस्व निरीक्षक के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित बरई पारा गांव के पास मकान बना कर रह रहे राजस्व निरीक्षक के घर डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी की बड़ी घटना का कुमारगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी में संलिप्त तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए कुछ आभूषण और नकदी भी बरामद कर ली है। हालांकि पुलिसिया कार्यवाही से पीड़ित राजस्व निरीक्षक का परिवार पूरी तरह से असंतुष्ट है।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के चिलबिली चौकी क्षेत्र अंतर्गत गनेशपुर निवासी राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बरईपारा गांव के पास मकान बनाकर परिवार सहित निवासरत हैं। उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद पूरा परिवार पैतृक गांव गनेशपुर चला गया था। बीते 25/26 अगस्त की रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया और घर के मेन गेट में बंद ताले को तोड़ दिया। घर के आखिरी छोर पर स्थित उनके बहू के कमरे में बंद गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुस गए चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ा और लॉकर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण सहित नकदी भी पार कर दिए थे।
घटना की जानकारी राजस्व निरीक्षक के बेटे सत्येंद्र सिंह के सोमवार को सुबह घर पहुंचने के बाद हुई थी। मामले में पीड़ित राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने दो चोरों रणवीर (पुत्र) वीरेंद्र कथा करण गुप्ता (पुत्र) मुन्ना निवासी कानपुर को पहले ही गिरफ्तार कर अयोध्या जेल भेज दिया था। इसके अलावा घटना का मास्टरमाइंड बॉबी इटावा जेल में है।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उपनिषद चंद्र और और सिपाही अजय यादव तथा शशिकांत मिश्रा को घटना में शामिल तीन अन्य लोगों के थाना क्षेत्र स्थित रामगंज उपाध्याय पर मोड पर मौजूद होने की जानकारी मिली और उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त तीनों लोग अयोध्या जेल में बंद रणवीर और करण गुप्ता की जमानत की परवी में फैजाबाद शहर जाने के फिराक में खड़े हैं। कुमारगंज पुलिस ने घटना में शामिल तीन चोरों सोहिल (पुत्र) सुलेमान निवासी एसपी आवास कॉलोनी के पीछे काशीराम नगर कानपुर, वीरेंद्र चक्र पुत्र राधेश्याम निवासी शहरी थाना जनपद औरैया और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी प्रत्येश कटियार (पुत्र) गंगाराम निवासी कानपुर नगर बरहट कानपुर को थाने लाकर उनसे कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने उनके कब्जे से 30 ग्राम सोने के आभूषण एवं 116 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन होंडा सिटी कार भी बरामद कर लिया है। ने पकड़े गए तीनों लोगों को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी और पीड़ित राजस्व निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह के ग्राम प्रधान भतीजे अभिषेक सिंह ने पुलिसिया कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चोरों को पकड़ने में मेरा लाखों रुपए खर्च हो गया तथा सामान की बरामदगी भी बड़े पैमाने पर हुई, लेकिन पुलिस ने बरामदगी के नाम पर महज रस्म अदायगी की है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More