
कटेहरी विधानसभा सीट से शोभावती को टिकट, अंबेडकरनगर सांसद लालजी वर्मा की हैं पत्नी, पार्टी में ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू।
अंबेडकरनगर ।
अंबेडकरनगर जिले में कटेहरी विधानसभा समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए शोभावती वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। शोभावती वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं और मौजूदा सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी हैं। सपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद एक बार फिर कटेहरी की राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है। टिकट एनाउंसमेंट के बाद एक ही परिवार से सांसद और फिर विधायक उम्मीदवार की घोषणा होने से परिवारवाद का आरोप मुखर होने लगा है। पार्टी में अंतर्कलह की आवाज बुलंद होने लगी है। सूत्रों की माने तो पार्टी में ही अंदर ही अंदर परिवारवाद को लेकर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए है। ऐसे में अब की बार सपा प्रत्याशी की राह कांटों भरी होगी।
समाजवादी पार्टी ने 2022 में कटेहरी विधानसभा सीट से लालजी वर्मा को उम्मीदवार बनाया था और वह जीत कर विधायक बन गये थे। वही 2024 के लोकसभा चुनाव मे सपा ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से लालजी वर्मा को उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर का संसद पहुंच गए। इसके बाद कटेहरी विधानसभा सीट खाली हो गई। सपा ने एक बार फिर उनकी पत्नी शोभावती वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More