
सुल्तानपुर जिले में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के फोन पर बात नहीं करने पर उसके प्रेमी पर दो गोलियां दाग दी। फायर मिस होने पर वो प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत तिकोनिया पार्क चौराहे के पास का है।
कथित प्रेमी गोसाईगंज थानाक्षेत्र के चांदपुर निवासी नावेद कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा है। ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण के दौरान उसकी मुलाकात कोतवाली देहात के एक गांव निवासी कथित प्रेमिका से हुई। बताया गया कि दोनों के बीच फोन पर अक्सर बात होती रहती थी। ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण के दौरान भी वे आपस में बातचीत करते रहते थे।
सोमवार को अचानक नावेद असलहा लेकर आया और प्रेमिका पर दो गोलियां दागी। तमंचे से गोली मिस होने की सूचना पर नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रेमिका को नगर कोतवाली ले जाया गया। जहां पर लड़की के परिजन भी पहुंच गए। करीब घंटे भर तक चली पूछताछ के बाद लड़की शीबा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि कंप्यूटर सेंटर में ट्रिपल सी प्रशिक्षण के दौरान कथित प्रेमिका नावेद से बात करने से इंकार कर रही थी। इसी बात को लेकर सिरफिरे प्रेमी को गुस्सा आ गया। उसने असलहे से फायरिंग कर दी। फायर मिस होने की जानकारी पर हम लोग पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरे मामले की तफ्तीश कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More