अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रभु झूलेलाल महोत्सव पर गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा।

प्रभु झूलेलाल महोत्सव पर गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा।

अयोध्या।

अयोध्या में प्रभु झूलेलाल महोत्सव पर सोमवार को रामनगर स्थित नवल राम दरबार से गाजे-बाजे के साथ बहिराणा साहब की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, सेवा सिंधु सेवा समिति के संरक्षक गिरधारी चावला, अध्यक्ष मोहन मध्यान व उपाध्यक्ष अमृत राजपाल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। 

सिंधु सेवा समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रामनगर से निकली प्रभु झूलेलाल की शोभायात्रा नाका, मकबरा, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के बाद गुप्तारघाट पर मुम्बई से आए कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर समाज के अग्रणी सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओम अंदानी, समिति में महामंत्री जय प्रकाश क्षेत्रपाल, सहित कई  कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

8 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

8 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

14 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

17 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago