
अयोध्या में सोमवार को अदालत तारीख पेशी पर आये बंदियों के बीच लॉकअप में ही विवाद और मारपीट हो गई। इसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस ने कुछ बंदियों की पिटाई कर दी तो बंदियों ने हंगामा खड़ा कर पेशी पर जाने से इंकार कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी मान-मनौव्वल पर बाद सीओ सिटी की ओर से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने पेशी कराई। बंदियों ने लिखित तहरीर दी है।
बताया गया कि मंडल कारागार से अदालत पेशी पर आये बंदी पूर्वान्ह लगभग 1:00 बजे लॉकअप में साथी मंदबुद्धि बंदी को चिकोटी काटकर परेशान कर रहे थे, जिसको लेकर मन्दबुद्धि बंदी ने दो बंदियों की पिटाई कर दी तो बंदी दो गुटों में बंट आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगे। इसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने कुछ बंदियों को लॉकअप के बाहर निकाल उनकी पिटाई कर दी। फिर क्या था, सभी बंदी एकजुट हो गए और कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और अदालत पेशी पर जाने से इंकार कर दिया। मौके की नजाकत देख मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने की कवायद शुरू की। बड़ी मशक्क्त के बाद बंदी तहरीर के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए और पुलिस ने बंदियों को अदालत पेशी पर भेजना शुरू किया और पेशी कराने के बाद मंडल कारागार रवाना कराया।
सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि समझा-बुझा और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया है। तहरीर की जाँच कराई जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More