मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान के द्वारा आज 06/09/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाई गंज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून का निरीक्षण किया। सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार का निरीक्षण किया। वहां आकस्मिक सेवा की व्यवस्था,औषधीय स्टोर रूम,इम्यूनाइजेशन सेंटर,बीपीएचयू यूनिट एवं संपूर्ण चिकित्सालय परिसर को देखा साथ ही निर्देशित किया कि परिसर में प्रत्येक दिन साफ सफाई की जाएगी एवं वार्डो में दिन में समय समय पर फिनायल युक्त पोछा लगाया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार का जीवाणु इन्फेक्शन न हो। अगर इस कार्य में लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
इसके पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाई गंज का निरीक्षण किया वहां पर ओपीडी संचालन,ऑपरेशन कक्ष,नर्स ड्यूटी रूम,लैबोरेट्री,औषधीय स्टोर रूम एवं जनरल वार्ड एवं जेएसवाई वार्ड सहित संपूर्ण चिकित्सालय परिसर गहनता से देखा। वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दिन साफ सफाई होनी चाहिए।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून का निरीक्षण किया वहां पर ओपीडी संचालन,आकस्मिक सेवा,लेबर रूम,ऑपरेशन कक्ष,कोल्ड चेन प्वाइंट,इम्यूनाइजेशन सेंटर,बी पीएचयू यूनिट को गहनता से देखा साथ ही निर्देशित किया कि वार्डो में समय समय पर साफ सफाई होनी चाहिए। परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी क्षम्य नहीं है।
निरीक्षण में डीपीएम राम प्रकाश पटेल,डीसीपीएम अमित कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।