उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लिया।

लखनऊ।
लखनऊ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कल देर रात बाराबंकी में पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों का हाल-चाल लिया। ये छात्र लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ मिलकर छात्रों का हाल-चाल लिया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। और प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
भाजपा युवा नेता जिला महामंत्री आशीष तिवारी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर प्रशासन की इस रवैया को घोर निंदनीय कृत्य बताया है,और कहां की ऐसे कृत्य करने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा एबीवीपी हमेशा से ही छात्र हितों की रक्षा के लिए काम करती है और छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ती है। इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की।
इस दौरान अभिषेक वाजपेयी,अंकित पांडेय,पुष्पेंद्र,नवीन,अभय पांडेय,सिद्धार्थ तिवारी,पुष्पा,लक्ष्मी और वंशिका समेत कई एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।