0 - अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

0 - अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अयोध्या।

अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की शुचिता को बरकरार रखने के लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह खुद एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार को कुलपति ने सचल दल के साथ नवाबगंज स्थित नंदिनी नगर पीजी कॉलेज सहित कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नंदिनी नगर पीजी कॉलेज के कक्ष संख्या-03 में सीसीटीवी कैमरा न होने की बड़ी लापरवाही पकड़ी गई। उस वक्त वहां बीएससी छठे सेमेस्टर की रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, जिसे सुरक्षा मानकों के अभाव में संदिग्ध माना गया है।

नियमों की इस गंभीर अनदेखी पर कुलपति ने तत्काल कड़ा फैसला लेते हुए सत्र 2025-26 की भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए इस विशेष कमरे के उपयोग पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही, विवादित कमरे में आयोजित हुई रसायन विज्ञान की परीक्षा के परिणाम को भी अगली जांच रिपोर्ट आने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के बाद ही छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने बाराबंकी के मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और साकेत पीजी कॉलेज का भी जायजा लिया, जहां व्यवस्थाएं काफी हद तक बेहतर पाई गईं। हालांकि, उन्होंने निगरानी तंत्र को और अधिक पुख्ता करने के कड़े निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर केंद्रों की मान्यता तक निरस्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *