नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
- खंडासा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गये चेकिंग अभियान तहत दो लोगों को 40 लीटर अवैध शराब के साथ अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है और बरामद एक कुंतल लहन को नष्ट किया गया।
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खण्डासा पुलिस ने मोहली और आसकरन ढ़ोली गाँव से अलग अलग 2 लोगों की गिरफ्तारी की और उनके पास से 40 लीटर कच्ची शराब जप्त की तथा शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद करते हुए 1 कुंतल लहन नष्ट किया थानाध्यक्ष खंडासा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मोहली गांव से शिवनाथ पुत्र शिवचरण को 13 जून को 9 बजे एसआई राहुल पांडे द्वारा गिरफ्तार किया गया।
- जबकि कंधई कला चौकी के प्रभारी महेंद्र सिंह ने आस करण ढोली गांव से राकेश पुत्र शिवराम को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया यहां इसके यहां एक कुंतल लहन नष्ट किया गया!!
