FB IMG 1757175201033 - कचहरी में मिला हथियारों से भरा संदिग्ध बैग, सुरक्षा पर उठे सवाल।

कचहरी में मिला हथियारों से भरा संदिग्ध बैग, सुरक्षा पर उठे सवाल।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

कचहरी में मिला हथियारों से भरा संदिग्ध बैग, सुरक्षा पर उठे सवाल।

FB IMG 1757175201033 - कचहरी में मिला हथियारों से भरा संदिग्ध बैग, सुरक्षा पर उठे सवाल।

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की कचहरी में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बैग से दो अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गए। यह बैग कचहरी के शेड नंबर 5 के तख्ते पर पाया गया,साथ ही एक लावारिस पैंट भी मिली।
इस घटना ने 2007 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट की यादें ताजा कर दीं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस बरामदगी से कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने इस घटना को सुरक्षा में भारी चूक करार दिया। उन्होंने कहा कि कचहरी गेट पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद बिना पास वाली गाड़ियां अंदर खड़ी मिलती हैं।

सीसीटीवी कैमरे और स्कैनर होने के बावजूद जांच में लापरवाही बरती जाती है, जिसके कारण अवैध असलहा और कारतूस कचहरी परिसर में पहुंच गए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही से 2007 जैसी घटना दोहराई जा सकती है। बार एसोसिएशन ने डीएम,जिला जज और एसएसपी से वार्ता कर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करने का निर्णय लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि ए.एस. चेक टीम की सतर्कता से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि बैग रखने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके।
सूत्रों के अनुसार, सुबह 8 से 8:45 बजे के बीच किसी ने बैग शेड नंबर 5 में रखा और फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।

डीएम ने आश्वासन दिया कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक और मजबूत किया जाएगा। अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और प्रवेश गेट पर सख्त चेकिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस चूक की विस्तृत जांच कराई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। एसएसपी ने भी नियमित चेकिंग और सख्ती बढ़ाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *