मिल्कीपुर-अयोध्या

मिल्कीपुर उपचुनाव में किसी ने नहीं वापस लिया नामांकन, 10 प्रत्याशी मैदान में।

मिल्कीपुर उपचुनाव में किसी ने नहीं वापस लिया नामांकन, 10 प्रत्याशी मैदान में।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तस्वीर भी जिला निर्वाचन कार्यालय से साफ कर दी गई है। 17 जनवरी तक हुए नामांकन के बाद, 18 जनवरी को तकनीकी खामियों में 04 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गया था। बचे 10 प्रत्याशियों में से 20 जनवरी को किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है।

शेष 10 प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में डटने से अब क्षेत्र के 3,70, 829 मतदाताओं को 10 उम्मीदवारों में एक का चुनाव करना है। जिनमें भाजपा और सपा के प्रत्याशियों का प्रचार व जनसम्पर्क अभियान तेज है। बहुजन समाज पार्टी उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है जबकि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे रही है। चन्द्रशेखर आजाद रावण की पार्टी से समाजवादी पार्टी के बागी सन्तोष चौधरी ने चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराई है जिन्हें केतली प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है। पूरा चुनावी मैदान 10 प्रत्याशियों के बीच का है।

रिटर्निंग आफिसर/उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर ने सोमवार को बताया कि उप निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र के जारी कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को नाम वापसी में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी नही की गई। जिसके क्रम में सभी 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। जिसमें अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी) को साइकिल, चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी) को कमल का फूल, राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी) आटो रिक्शा, सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिष्ट) आरी, संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)) केतली व निर्दलीय अरविन्द कुमार को हाथ गाड़ी मिली है। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार कंचनलता को द्वार घंटी, भोलानाथ अंगूठी, वेद प्रकाश फुटबाल खिलाड़ी और संजय पासी को कैमरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago