अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत 6 घायल।

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत 6 घायल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार भोर करीब 5:00 बजे पिपरी टोल प्लाजा के निकट एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

महाराष्ट्र के गोंदिया जिला निवासी नौ लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर प्रयागराज से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे जैसे ही पिपरी टोल प्लाजा के निकट पहुंचे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा टूट गया।

दुर्घटना में ओम प्रकाश श्रीधर (पुत्र) श्रीधर डोमने ग्राम इकौड़ी थाना गंजाझरी जिला गोंडिया, ओमकार मेश्राम (पुत्र) महंगू जिला गोंडिया, नरेंद्र शिवचरण (पुत्र) शिवचरण निवासी अर्जुनी थाना रातनबाड़ी जिला गोंडिया, महेंद्र ठाकरे (पुत्र) टुकड़दास निवासी बेरडीगाड़ थाना गंजाझरी जिला गोंडिया, अनिल नामाजी फटिंग (पुत्र) नामा जी फटिंग निवासी गराड़ा थाना तिरोड़ा जिला गोंडिया, कमल नरायन रावत (पुत्र) नरायन रावत निवासी गराड़ा थाना तिरोड़ा घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कृष्णा गौतम (पुत्र) मोहनलाल गौतम उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम तिरोड़ा थाना तिरोड़ा जिला गोंडिया की इलाज के दौरान मौत हो गई।

चौकी इंचार्ज भदरसा कमलेश साहनी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago