बस्ती - उत्तर प्रदेश

महिला मजिस्ट्रेट के आवास में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दबाने लगा गला।

महिला मजिस्ट्रेट के आवास में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दबाने लगा गला।

बस्ती_उत्तर प्रदेश।

बस्ती जिले में तैनात एक नायब तहसीलदार ने दीपावली की रात पर महिला नायब तहसीलदार पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि डेढ़ घंटे तक उसने तांडव मचाया। वह सरकारी आवास का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और जानलेवा हमला करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। तख्त के नीचे छिपकर महिला अधिकारी ने अपनी जान बचाई। डर और लोक लाज के कारण तीन दिन तक वह किसी से कुछ नहीं बता पाई। बृहस्पतिवार को छुट्टी लेकर घर जाने के बाद परिवार के लोगों से आपबीती बताया तो सभी सन्न रह गए। कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मानो सांप सूंघ गया। जांच के नाम पर हीलाहवाली करने लगी लेकिन देर शाम मुख्यमंत्री और डीजीपी के संज्ञान में प्रकरण आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली महिला नायब तहसीलदार ने कोतवाली में दिए तहरीर में बताया है कि दीपावली की रात करीब एक बजे उसी सरकारी परिसर में रहने वाले आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला दरवाजा खटखटाने लगे। महिला अधिकारी ने दरवाजा नहीं खोला तो आवास के पीछे का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और जबरदस्ती घुसकर अपशब्द कहने लगा।

आरोप है कि कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बचाव में महिला अधिकारी चौकी के नीचे छिप गई ,मगर वहां से खींचकर दोबारा जान लेने और दुष्कर्म की कोशिश किया। वहां से भागकर महिला बाहर आ गई और आवास का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया तो आरोपी पीछे के रास्ते बाहर आकर फिर झपटा। महिला अधिकारी के मुताबिक भागकर वह फिर घर के अंदर गईं और दरवाजा बंद करके किसी तरह खुद को बचाई।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago