अयोध्या उत्तर प्रदेश

जनपद न्यायाधीश को पितृ शोक, सरयू घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

जनपद न्यायाधीश को पितृ शोक, सरयू घाट पर हुआ अंतिम संस्कार।

अयोध्या।

अयोध्या जिला एवं सत्र न्यायधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव के वृद्ध पिता विजय कुमार श्रीवास्तव का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रामनगरी में सरयू किनारे पुराने घाट पर किया गया। जिला जज को पितृ शोक को लेकर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। दिवंगत 91(वर्षीय) विजय कुमार श्रीवास्तव (पुत्र) स्व रमापति श्रीवास्तव भी न्यायिक अधिकारी थे और जिला एवं सत्र न्यायधीश पद से सेवानिवृत्त हुए थे। यहीं पर अपने पुत्र जिला जज के साथ रहते थे और गुरुवार की देर रात  उनका एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अपने पीछे वह पत्नी श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, बडे़ पुत्र वर्तमान जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव व छोटे पुत्र सौरभ कुमार श्रीवास्तव को छोड़ गए हैं। संयुक्त परिवार में बहुओं के अलावा 3 पौत्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव, राघव श्रीवास्तव, सिद्धांत कुमार श्रीवास्तव हैं। पूर्व जिला जज के निधन की खबर के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। न्यायिक अधिकारियों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तथा अधिवक्ताओं का आवास पर आना जाना लगा है।

अंतिम संस्कार अयोध्या के पुराना शमशान घाट पर किया गया तथा मुखाग्नि उनके बड़े बेटे जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने दी। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

21 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

21 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago