बस्ती - उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर चुराकर नेपाल बेचने जा रहे तीन बदमाश गिरफ्तार।

ट्रैक्टर चुराकर नेपाल बेचने जा रहे तीन बदमाश गिरफ्तार।

बस्ती।

बस्ती जिले एसओजी  ने पुरानी बस्ती थाने की पुलिस के साथ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली नेपाल बेचने जा रहे तीन बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार किया।तीनों से कब्जे से पुरानी बस्ती पेट्रोल पंप से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद किया है। 

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह टीम ने चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया। उस पर सवार पंकज चौधरी उर्फ गोलू, अर्जुन चौधरी निवासी ककरही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर और अमित यादव निवासी रामपुर हलवारा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने के लिए डुमरियागंज के रास्ते नेपाल ले जा रहे थे।

सीओ ने बताया कि पकड़े गए पंकज चौधरी पर लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सीटी के अलावा कोतवाली, मुंडेरवा व पुरानी बस्ती में चार केस दर्ज हैं। बता दें कि लालगंज थानाक्षेत्र के बरोहिया निवासी आमिना खातून ने 30 सितंबर को थाना पुरानी बस्ती में केस दर्ज कराया था कि जिगिना के पास स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago