बिजली कर्मियों के अघोषित हड़ताल पर जाने से लाखों उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा

बिजली कर्मियों के अघोषित हड़ताल पर जाने से लाखों उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा|

हैरिंग्टनगंज विद्युत सबस्टेशन क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित होने से लाखों घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। कोई भी बिजली विभाग का अधिकारी/ कर्मचारी मोबाइल फोन रिसीव नहीं कर रहा है‌। काफी जद्दोजहद के बाद पता चला है कि बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र की बिजली काटी गई है।
हैरिंग्टनगंज विद्युत सबस्टेशन से जुड़े लाखों उपभोक्ताओं के घरों की लाइट गुल हो गई है। आलम यह है कि कोई भी विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं का फोन उठाने को राजी नहीं है। बिजली ना मिलने से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। दर्जनों उपभोक्ताओं ने 1912 पर कंप्लेन करके विद्युत सप्लाई बहाल किए जाने की मांग की है।
हैरिंग्टनगंज विद्युत सबस्टेशन क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी विपिन तिवारी ने बताया कि हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में आए दिन बिजली सप्लाई बाधित रहती है और अब अचानक फिर विद्युत कर्मियों द्वारा बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल स्विच ऑफ हो जा रहे हैं। घरों पर रखी गई पानी की टंकियां खाली हो चुकी हैं और बिजली वाले फोन उठाने को राजी नहीं हैं। इसी तरह से ग्राम घुरेहटा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक बिजली काट दी गई है। घंटों पूछताछ के बाद अब पता चल रहा है कि शायद बिजली कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पलिया लोहानी निवासी अजय सिंह ने कहा कि अचानक बिजली काट देना, यह अच्छी बात नहीं है। बिजली कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को पहले सूचना दी जानी चाहिए। कितने बजे से कितने बजे तक हड़ताल रहेगी या इतने दिनों की हड़ताल रहेगी। इस तरह से अचानक बिजली सप्लाई बंद कर देना, उपभोक्ताओं के साथ मजाक है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। हालांकि अगल-बगल के विद्युत सब स्टेशनों पर बिजली सप्लाई जारी है। हैरिंग्टनगंज विद्युत सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता लगातार 1912 पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

19 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

19 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago