पुलिस मुठभेड़, 2 गोवंश तस्करों को लगी गोली, 3 गिरफ्तार

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़, 2 गोवंश तस्करों को लगी गोली, 3 गिरफ्तार|

सुलतानपुर|

सुलतानपुर जिले में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो तस्कर को गोली लगी है। तीन तस्कर गिरफ्तार कर लिया है।सुलतानपुर जिले में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो तस्कर को गोली लगी है। तीन तस्कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार गाय,तीन बाइक व दो तमंचा व दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। कोतवाली लंभुआ, चांदा व कोतवाली देहात थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। टीम को सूचना मिली थी कि लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास कुछ लोग गौवंशों को ले जा रहे हैं। पुलिस पहुंची तो घटना में संलिप्त 3 आरोपियों ने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्म रक्षा में पुलिस टीम ने भी फायर किया, इसमें सद्दाम पुत्र सुभहान उर्फ मोटे व सद्दाम हुसैन पुत्र नफात उल्ला के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।आरोपियों की पहचान सद्दाम पुत्र सुभान उर्फ मोटे निवासी फरीदीपुर थाना गोसाईगंज, सद्दाम हुसैन पुत्र नफात उल्ला निवासी इटकौली थाना गोसाईगंज, मोहम्मद नईम पुत्र अहमद उल्ला निवासी इटकौली थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

18 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

18 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago