बारुदी धमाका कांड में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,चौकी प्रभारी व दो सिपाही भी हो चुके हैं लाइन हाजिर

बारुदी धमाका कांड में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,चौकी प्रभारी व दो सिपाही भी हो चुके हैं लाइन हाजिर |

मिल्कीपुर-अयोध्या 3 अगस्त। इनायत नगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हैरिंग्टनगंज बारूदी धमाका कांड में हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। अब मामले के विवेचक नवागत चौकी प्रभारी बारून उप निरीक्षक बबलू कुमार ने धमाका कांड में गंभीर रूप से घायल हुए मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि बीते 7 जुलाई की रात लगभग 10 बजे हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुए जबरदस्त बारूदी धमाके से हैरिंग्टनगज क्षेत्र दहल उठा था। इस धमाके में सेमरा निवासी रहमतुल्ला का लगभग 300 वर्गफीट का मकान जमीदोंज हो गया था। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक गई थी। इस हादसे में रहमतुल्ला का 30 वर्षीय बेटा इमरान भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उधर घटना के बाद रहमतुल्ला अपने घर में मौजूद बारूद की भारी खेप सहित अन्य सामग्रियां घर से थोड़ी दूर स्थित गन्ने के खेत में ठिकाने लगाता रहा। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने इस घटना के बाबत एक मामूली सा पेट्रोमैक्स गैस सिलेंडर फटने की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी थी। उधर घटना के दूसरे दिन दोपहर करीब सवा तीन बजे गन्ने के खेत में फिर तेज धमाका हो गया था। जिसके बाद पुलिस विभाग की तमाम खुफिया एजेंसियों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और गहन छानबीन की थी। काफी फजीहतों के बाद पुलिस ने मात्र घायल युवक इमरान के खिलाफ विस्फोटक एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इससे नाराज एसएसपी प्रशांत वर्मा ने हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी थी। जिसमें इनायतनगर पुलिस तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी रहमतुल्ला पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। घटना के मुख्य आरोपी युवक इमरान को पुलिस टीम ने स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा इनायतनगर के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। पुलिस टीम ने पकड़े गए युवक इमरान को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बारून उप निरीक्षक बबलू कुमार व कांस्टेबल शिवम शुक्ला शामिल रहे।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago