नागपंचमी पर लगभग 3 लाख भक्तों ने किया नागेश्वरनाथ का अभिषेक , भोर से सरयू स्नान और अभिषेक के लिए डटे रहे, बरसात से भी नहीं थमे कदम

नागपंचमी पर लगभग 3 लाख भक्तों ने किया नागेश्वरनाथ का अभिषेक , भोर से सरयू स्नान और अभिषेक के लिए डटे रहे, बरसात से भी नहीं थमे कदम |

अयोध्या:- नाग पंचमी पर अयोध्या के नागेश्वर नाथ नाथ मंदिर में 3 लाख भक्तों ने जलाभिषेक कियाl इससे पहले सरयू स्नान और हनुमानगढ़ी,कनक भवन, रामलला दरबार,सह्रस्र धारा मंदिर,नाग नाथ महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहाl
कड़ी सुरक्षा के बीच भोर से नागेश्वर नाथ मंदिर में अभिषेक के लिए भक्त पहुंचने लगेlसुबह बरसात के बावजूद भीगते हुए भक्तों ने दर्शन-पूजन और स्नान कियाl भीड़ के चलते मुख्य मार्ग पर भी पैदल चलना दूभर थाl देर रात तक भक्ति का यह सिलसिला जारी रहा।
मान्यता है की नाग पंचमी के दिन 108 प्रमुख शिव मंदिरों में एक नागेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना और अभिषेक करने से काल सर्प योग के खराब प्रभाव से मुक्ति मिलती है। सहस्र धारा मंदिर और नागनाथ मंदिर के पूजन को लेकर भी इसी तरह की मान्यता हैl
अयोध्या में नाग पंचमी पर बोल बम के नारे के साथ शिव भक्तों की कतार देखने को मिल रही है। डीएम नीतिश कुमार और एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने का सख्त निर्देश बार-बार दियाl डीएम ने मेला क्षेत्र में लगातार सफाई व्यवस्था और सुलभ शौचालयों पर रेट लिस्ट लगाने तथा सही मूल्य लेने का भी निर्देश दिया हैl

 

editor

Recent Posts

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More

2 days ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

4 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति। अयोध्या  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र… Read More

4 days ago

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

2 weeks ago