
बच्चों सहित संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला ,पति ने युवक पर भगाने का लगाया आरोप।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जलालपुर कटका थाना क्षेत्र के भियांव दरगाह से एक महिला अपने दो बच्चों सहित रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। महिला के पति ने स्थानीय युवक पर पत्नी को भगाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भियांव दरगाह पर रह रहा था। शनिवार की शाम उसकी पत्नी बच्चों सहित अचानक लापता हो गई। साथ ही नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार को कटका थाने पहुंचकर पति ने तहरीर दी, जिसमें उसने जाफराबाद, जनपद जौनपुर निवासी अलीम (पुत्र) निजामुद्दीन पर आरोप लगाया कि वह भियांव दरगाह पर ही रहता था और उसी ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
इस संबंध में कटका थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More