
राज्यपाल सोमवार को करेंगी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कुलपति ने पहले ही लिया भौतिक परीक्षण।
अयोध्या।
अयोध्या अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के 7 जुलाई को प्रस्तावित आगमन के तहत विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का राजभवन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। फार्मेसी बिल्डिंग, मल्टीपरपज लेक्चर हॉल, आईटी केंपस की सेंट्रल लैब, सरयू हॉस्टल, गेंदालाल दीक्षित अतिथि गृह, अटल अतिथि गृह सहित अन्य भवनों में चल रहे निर्माण कार्य को परखा। निरीक्षण के दौरान अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र ठीक कर पूरा करने के निर्देश दिए।
कुलपति ने निर्माणाधीन संस्था के प्रतिनिधियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता एवं मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके साथ कोई लापरवाही न हो। सरजू बॉयज हॉस्टल मेस एवं जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया । तत्काल साफ सफाई के निर्देश दिए। सोमवार को कुलाधिपति द्वारा नवीन परिसर में चल रही, निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया जाना है। साथ ही विद्युत आपूर्ति, सीवरेज, छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था जैसे कार्यों के प्रगति की समीक्षा भी करेगी।
इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ल, प्रो एस एस मिश्र, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ विनोद चौधरी, सहायक अभियंता आरके सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More