
नशे के दौरान हुए विवाद में दोस्त की मौत, दो गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र में हुई, एक युवक की रहस्यमयी मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए, दो युवकों ने मिलकर अपने ही साथी की हत्या कर दी और शव को स्कूल बस से अस्पताल पहुंचाकर घटना को सामान्य रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों विनय वर्मा (37) वर्ष और अंशुमान पांडेय (22) वर्ष , दोनों निवासी अरवत, थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दे कि बीते 2 जुलाई को नीरज विश्वकर्मा (30) वर्ष पुत्र ओमनाथ विश्वकर्मा का शव कस्बा अरवत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना महाराजगंज में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। नीरज अपने परिवार सहित दिल्ली में रहता था। 2 जुलाई को वह दिल्ली से लौटकर अपने ससुराल अयोध्या कोतवाली के सिरसिंडा आया था, और वहां से मामा के घर मसौधा जाने के लिए निकला। रास्ते में उसके दोस्त विनय व अंशुमान से मयाबाजार में मुलाकात हुई। तीनों ने साथ शराब पी, फिर न्यू कबीरपुर और अंत में भोया जंगल के पास एक बाग में बैठकर नशा किया। शराब पीने के दौरान विवाद हुआ और नीरज बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसका मोबाइल, टी-शर्ट और टोपी अलग-अलग जगह छुपा दी और विनय वर्मा की चलाई जाने वाली स्कूल बस से शव को पीएचसी अरवत पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपितों की निशान देही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सिरिंज, खाली सीसी, मृतक का मोबाइल, टी-शर्ट, टोपी और बस बरामद की है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More