
अयोध्या जिले में इनायतनगर थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शुक्रवार को चकबंदी लेखपाल को एक किसान से पांच हजार रुपये की घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चकबंदी लेखपाल के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के मलेथु बुजुर्ग निवासी रघुवंश मणि त्रिपाठी ने 19 दिसंबर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन विभाग में लिखित शिकायत दी थी।इसमें बताया था कि कलेक्ट्रेट स्थित सहायक चकबंदी कार्यालय मिल्कीपुर में तैनात लेखपाल राम नारायण की ओर से मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित मलेथू बुजुर्ग के चक संख्या 84 में अमल दरामद दर्ज करने के लिये पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है।
बिना सुविधा शुल्क लिए वह अमल दरामद करने को तैयार नहीं है। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जिला प्रशासन से दो साक्षी मिलने के बाद शुक्रवार को कैमिकल लगवाकर सुविधा शुल्क के रूप में दिए जाने वाले 500 के 10 नोट कुल कीमत पांच हजार रूपये शिकायतकर्ता को दिये। कलेक्ट्रेट परिसर में चकबंदी लेखपाल को पीड़ित से सुविधा शुल्क लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक राय साहेब द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने के बाद समस्त औपचारिकताओं को पूरा कर चकबंदी लेखपाल राम नारायण को विभाग की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7,13 (1) (बी ) व 13 (2 ) के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More