
सुलतानपुर जिले में चार दिन पूर्व निमंत्रण बांटने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह आज कोतवाली नगर के सिरवारा रोड पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे कूरेभार थाने लेकर गए, जहां पुलिस युवक से पूछताछ का प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र के जूड़ापट्टी गांव निवासी विपिन कुमार के यहां 25 दिसंबर को बरीक्षा कार्यक्रम था। इसका निमंत्रण बांटने वो 19 तारीख को अपनी बाइक से घर से निकला था। देर शाम परिजनों ने बात की तो बताया की कूरेभार पहुंचा हूं उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने किसी अनहोनी के चलते थाने पर तहरीर दी।
विपिन अब कोतवाली नगर थाना अंतर्गत सिरवारा रोड पर अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। किसी व्यक्ति ने घर पर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक युवक के पास न तो उसका मोबाइल मिला न ही बाइक। उसके सिर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं और वो कुछ बता भी नहीं पा रहा है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है। जांच की जा रही है। अभी युवक कुछ बता नहीं पा रहा है। मोबाइल नम्बर ट्रेस किया जा रहा है।
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More