बीकापुर - अयोध्या

नक्शा दुरुस्त न होने पर बुजुर्ग किसान ने दिया धरना।

नक्शा दुरुस्त न होने पर बुजुर्ग किसान ने दिया धरना।

बीकापुर अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील में खतौनी चक का नक्शा दुरुस्त न होने से आहत दोहरी पातूपुर निवासी बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा ने तहसील परिसर में स्थित चकबंदी कार्यालय बीकापुर में बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

किसान रामतेज वर्मा ने बताया कि उनका वाद चकबंदी न्यायालय बीकापुर में 1998 से नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए त्रिवेणी बनाम सरकार चल रहा है। इसका न्याय अभी तक नहीं किया गया है। खतौनी रकबा के अनुसार नक्शा नहीं है।नक्शा में भूमि कम है, जो बगल के खातेदारों के खाते में समावेश है। इसके चलते आज तक चकबंदी न्यायालय ने फैसला नहीं किया। उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आठ अक्तूबर को सीओ चकबंदी से मिलकर उन्होंने शिकायत की, लेकिन कोई तवज्जो नहीं दी गई। जिलाधिकारी और पुलिस विभाग में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

16 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

16 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

22 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago