अयोध्या उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में दिगंबर अखाड़ा में संत का मिला शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में दिगंबर अखाड़ा में संत का मिला शव।


अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिगंबर अखाड़ा मंदिर में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध संत का शव मिला। पुलिस ने हृदय गति रुकने से मौत होने की संभावना जताई।
बलिया जिले के रसड़ा थाना के मुस्तफाबाद गांव के रहने वाले अखिलेश दास उम्र 60 वर्ष बाल्यकाल में ही अयोध्या आ गए थे। वह दिगंबर अखाड़ा के स्वर्गीय महंत रामचंद्र परमहंस दास के शिष्य बनकर रहने लगे। गुरुवार की सुबह जब अन्य शिष्य चाय लेकर उनके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर जब वह नहीं उठे तो पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़ा गया तो वह अंदर मृत मिले।
सूचना पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल मनोज शर्मा समेत फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची वह जांच की।

कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक आने से मौत का मामला लग रहा है। उनके पारिवारीजनों को सूचना दी गई है। आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago