अयोध्या उत्तर प्रदेश

25 साल के युवक का मिला शव,15 दिन से लापता था, पुलिस को दी गई थी सूचना।

25 साल के युवक का मिला शव,15 दिन से लापता था, पुलिस को दी गई थी सूचना।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां 25 वर्षीय पंकज शर्मा का शव गांव के बाहर के तालाब से मिला है। पंकज 10 दिसंबर को घर से लापता हो गया था और उसके परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पंकज शर्मा के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद पंकज की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुंदुखाखुर्द भग्गू गांव निवासी पवन शर्मा का आरोप कि बीते दस दिसम्बर को उनका बेटा पंकज शर्मा घर से देर रात लापता हो गया था। पुलिस को घटना के दूसरे दिन बेटे के लापता होने की जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई ठोस कदम तहरीर मिलने के बाद भी नहीं उठाया। घटना के 15 दिन बाद लापता युवक पंकज शर्मा का शव गांव के बाहर एक तालाब से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया की लापता युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

16 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

16 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

22 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago