Some people driven by selfishness religious fanaticism and the vile pursuit of appeasing those in power had turned Ayodhya into a hotbed of unrest and conflict %E2%80%93 Yogi Adityanath - दीपोत्सव की तैयारियों परखने सोमवार को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी।

दीपोत्सव की तैयारियों परखने सोमवार को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव की तैयारियों परखने सोमवार को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी।

Some people driven by selfishness religious fanaticism and the vile pursuit of appeasing those in power had turned Ayodhya into a hotbed of unrest and conflict – Yogi Adityanath - दीपोत्सव की तैयारियों परखने सोमवार को अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में आगामी दीपोत्सव-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे तक उनके यहां आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और सरयू आरती स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जमीनी हकीकत परखेंगे। पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक भी करेंगे। और दीपोत्सव के मुख्य अतिथियों और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से तैयारियों पर कुछ असर पड़ा था, लेकिन पहले से चल रहे कार्यों के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं आई है। सभी तैयारियां निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण में यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दीपोत्सव क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर तैयारियों की निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था के लिए इंटर-डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। आयोजन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। येलो जोन कंट्रोल रूम के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा रेंज, जोन और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। विशेष सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि दीपोत्सव और मुख्यमंत्री के वीआईपी दौरे को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *