1791089942703 - प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

1791089942703 - प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शेरपुर पारा बाजार के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ऑटो रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन स्कूली बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर खजुरहट से फैजाबाद की ओर जा रहा था। हादसे में नकटीपुर मसौधा निवासी ऑटो चालक राजेंद्र वर्मा और बसंतपुर निवासी यात्री रामतीर्थ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण राजकुमार वर्मा ‘रज्जू’ और सूचना पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीकापुर अस्पताल पहुंचाया गया।

बीकापुर अस्पताल में तैनात डॉ. अतुल मिश्रा ने घायल हुए तीनों स्कूली बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं, चालक राजेंद्र वर्मा और रामतीर्थ यादव की स्थिति चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारण हाईवे पर लगे जाम को तत्काल खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करा दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *