थाना श्रीरामजन्मभूमि जिले अयोध्या पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के मार्ग दर्शन में निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना रामजन्मभूमि के कुशल नेतृत्व में सक्रिय अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों व चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु चलाये जा रहे, अभियान के तहत थाना स्थानीय पर मोटर साइकिल चोरी से सम्बन्धित तीन पंजीकृत अभियोगों गिरफ्तार को किया।
पंजीकृत अभियोगों में वांछित अभियुक्त एक शिवांशु पाल (पुत्र) अमरनाथ पाल उम्र- करीब 20 वर्ष निवासी माधोपुर लाली का पुरवा मसौधा थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या एवं दो नफर बाल अपचारी को 03 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ चक्रतीर्थ से आज दिनांक 15.07.2025 को समय 02.30 बजे रात्रि को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/2025 धारा 35(1), 317(2) BNS थाना रामजन्मभूमि जनपद अयोध्या पंजीकृत किया गया।