ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:09 AM IST

ट्रक को ओवरटेक करते: समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

images 1 - ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से युवक भारी वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुदौली के मोहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद जमन (19 वर्ष) बुधवार रात अपनी बाइक से दलसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक सड़क किनारे रखी मोरंग और गिट्टी पर अचानक फिसल गई। संतुलन बिगड़ने के कारण जमन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और दुर्भाग्यवश पीछे से आ रहे उसी ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। रुदौली के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरविंद सोनकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक मोहम्मद जमन के पिता सिरताज की तहरीर पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT