QincPkj - पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

QincPkj - पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे, अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो लखनऊ में टेनिस खेलकर वापस देवरिया लौट रहे थे। घायल खिलाड़ी जयंतो शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका।

इस हृदयविदारक घटना में देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22) वर्ष ,इरफान अंसारी (20) वर्ष और अनिकेत (24) वर्ष की जान चली गई। वहीं, देवरिया के आनंद यादव (23) वर्ष , राजू (22) वर्ष और पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी जयंतो शर्मा (30) वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फरार अज्ञात ट्रक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *