जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दी, गालियां और जान से मारने की धमकी।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक दलित व्यक्ति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रत्नेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
रत्नेश कुमार ने बताया कि वह गरौली गांव का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही हरी नारायण जायसवाल लगातार उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। साथ ही जबरन अपने यहां काम कराने का दबाव बनाते हैं।
7 जुलाई 2025 को शाम करीब 8 बजे जब रत्नेश कुमार गरौली पंचायत भवन के पास खड़े थे, तब हरी नारायण वहां आए। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। कई लोगों की मौजूदगी में यह घटना हुई। इसके बाद आरोपी ने फोन पर भी रत्नेश को कई बार गालियां दीं। उन्हें जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी भी दी। पीड़ित के पास फोन पर दी गई गालियों की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।